आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को सफल बनाएं अधिकारी

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में जिला प्रशासन ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। यह अभियान 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलेगा और सभी विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रमों की सफलतापूर्वक प्रबंधन पर जोर दिया गया है।

आपसी समन्वय से कार्यक्रमों को सफल बनाएं अधिकारी

चित्रकूट। केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने को जिला प्रशासन ने अभियान शुरु किया है। आगामी 21 जून तक जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीडीओ ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर जिम्मेदारी के साथ कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ डीपी पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों का सफल, व्यवस्थित एवं समयबद्ध संचालन करना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों को स्टॉल, प्रदर्शनी अथवा अन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अगर किसी कारणवश अधिकारी खुद उपस्थित होने में असमर्थ हों तो सक्षम एवं अधिकृत प्रतिनिधि को नामित कर कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं। सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम संपन्न कराएं। जिससे जनसामान्य को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाओं, जनसुविधाओं, प्रचार-प्रसार व विभागीय सहभागिता की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तरफ से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।