
कब्रिस्तान में ईसाई समुदाय को शव दफनाने से रोका, प्रशासन ने सुलझाया
Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर में ईसाई कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने से
चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर में ईसाई कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने से मना करने पर विवाद की स्थिति बन गई। कुछ लोग जानकारी मिलने पर पहुंचे प्रशासन ने स्थिति संभाला और मौके पर लेखपाल को बुलाकर पैमाइश कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और ईसाई समुदाय ने शव को दफनाया। रविवार को ईसाई समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए समुदाय के लोग बाल्मिक नगर पूर्वी स्थित कब्रिस्तान में गड्ढा खोदने सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। लेकिन उनको पास ही में रहने वाले दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने यह कहकर गड्ढा खोदने से मना कर दिया कि यहां पर उनकी जमीन है।
जिससे एकबारगी माहौल बिगड़ने के साथ ही विवाद की स्थिति बन गई। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। ईसाई समुदाय का कहना था कि उनकी यहां पर 1859 से कब्रिस्तान बनी हुई है। पुरातत्व विभाग ने पूर्व में कुछ हिस्से को आरक्षित कर लिया था। जिस पर ईसाई समुदाय को अलग से कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध कराई थी। जिसमें वह लोग अंतिम संस्कार करते आ रहे है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तत्काल मौके पर लेखपाल को बुलाकर पैमाइश कराई गई। जिसमें कब्रिस्तान संबंधित स्थल पर पाए जाने के बाद दोनो पक्षों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद ईसाई समुदाय के लोगों ने शव को गड्ढे में दफनाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




