Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsDemands for Education and Health Facilities in Patha Region of UP-MP Border
पाठा क्षेत्र में इंटर कालेज का अभाव, स्वास्थ्य सुविधाएं न होने की वजह से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

पाठा क्षेत्र में इंटर कालेज का अभाव, स्वास्थ्य सुविधाएं न होने की वजह से ग्रामीणों को हो रही परेशानी

संक्षेप:

Chitrakoot News - चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर इंटर कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खेल के मैदान की मांग की है। समाजसेवी प्रखर पटेल के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। यह क्षेत्र पहाड़ी और जंगलों के बीच बसा हुआ है, जिससे लोगों को शिक्षा का लाभ नहीं मिल रहा।

Dec 19, 2025 09:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share Share
Follow Us on

चित्रकूट, संवाददाता। यूपी-एमपी की सीमा में दुर्गम विंध्य श्रंखलाओं और घने जंगलों के बीच पाठा क्षेत्र के गांवों में अभी तक माध्यमिक स्तर की शिक्षा का अभाव है। इंटर कालेज न होने से पाठा के बच्चों को दिक्कतें हो रही है। यही हाल स्वास्थ्य सुविधाओं का है। ग्रामीणों ने इन समस्याओं से डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया है। मांग किया कि पाठा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। समाजसेवी प्रखर पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। अवगत कराया कि जिले का पाठा क्षेत्र अतिपिछड़ा है। यह इलाका पहाड़ों व जंगल के बीच बसा हुआ एक विशाल जन-समुदाय वाला क्षेत्र है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां अभी तक इंटर मीडिएट स्तर का कोई भी सरकारी कॉलेज नही है। जिससे गरीब, मजदूर, किसानों व आदिवासियों के बच्चों को शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। खेल के मैदान का भी अभाव है। ताकि युवा उसमें अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। मांग किया कि पाठा क्षेत्र को जोड़ने वाले देवांगना घाटी से कैलहा-मारकुंडी संपर्क मार्ग का चौडीकरण किया जाए। मेडिकल कॉलेज व उच्चस्तरीय सुविधायुक्त चिकित्सालय की स्थापना के साथ ही पाठा क्षेत्र में खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम की स्थापना कराई जाए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, विश्वविद्यालय आदि की स्थापना की मांग भी की गई है। इस दौरान मुकेश कुमार, सौरभ सिंह, संदीप पटेल, अतुल आदि लोग मौजूद रहे।