धर्मनगरी में रक्षामंत्री और सीएम का आना लगभग तय, तैयारियां शुरु
Chitrakoot News - चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अगले सप्ताह आना लगभग तय माना जा रहा है। वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही पहाड़ी के पास डिफेंस कॉरिडोर परिसर में भारत इलेक्ट्रानिक्स लि की इकाई का शिलान्यास भी करेंगे। रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। आगामी 11 मई को दिव्यांग विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह होना है। जिसमें रक्षामंत्री व मुख्मयंत्री को आमंत्रित किया गया है। वहीं दूसरी ओर डिफेंस कॉरिडोर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास होना है।
यह जिले के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। देखा जाए तो जनपद में पहली डिफेंस फैक्ट्री के शिलान्यास की तैयारी तेजी से चल रही है। जिसकी आधारशिला रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री रख सकते हैं। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि बीईएल को आवंटित की जा चुकी है। करीब 562.5 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस इकाई से इलाके में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। दीक्षांत समारोह के साथ रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के यहां पहुंचकर आधारशिला रखे जाने की पूरी संभावना है। फलस्वरुप रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लगभग तय मानते हुए तैयारियां तेजी से चल रही है। डिफेंस कॉरिडोर परिसर की चहारदीवारी का तेजी से निर्माण पूरा किया जा रहा है। यहां कार्यक्रम स्थल में भी तैयारियां चल रही है। सभी विभागीय अधिकारी अभी से ही सक्रिय हो गए है। हालांकि अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। माना जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में सहभागिता के साथ रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री बीईएल की इकाई का शिलान्यास डिफेंस कॉरिडोर में करेंगे। दोनो जगह होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा से लेकर अन्य तैयारियों पर कार्य शुरु कर दिया गया है।कमिश्नर अजीत कुमार समेत दो को दी जाएगी मानद उपाधिदीक्षांत समारोह को लेकर दिव्यांग विश्वविद्यालय में तैयारियां चल रही है। कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय गठित विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे है। यहां 11 फरवरी को दीक्षांत समारोह होना है। कुलपति ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद यह पहला दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसके पहले विश्वविद्यालय में आठ दीक्षांत समारोह हो चुके है। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होना है। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के जीवन पर्यंत कुलाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य करेंगे। बताया कि आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार समेत दो लोगों को मानद डीलिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही समारोह में कुल 2417 उपाधियां दी जानी है। जिनमें 6 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 141 स्वर्ण पदक व 39 शोधोपाधि शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


