दुष्कर्म में नामजद मुकदमा दर्ज
Feb 28, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Chitrakoot News - चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम दलित के

चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम दलित के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। पीड़िता ने तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक वह अवध नारायन के खेत में फसल काटने गई थी। शाम को वहीं सरसो के खेत के बगल में अवध नारायन ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



