छात्रा से गैंगरेप में दो बाल अपचारी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - पहाड़ी थाना क्षेत्र में छात्रा की खुदकुशी के बाद दर्ज गैंगरेप का मामला एक गांव में दलित छात्रा की खुदकुशी के बाद पिता की तहरीर पर गैंगरेप के दर्ज किए

छात्रा से गैंगरेप में दो बाल अपचारी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

पहाड़ी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्रा की खुदकुशी के बाद पिता की तहरीर पर गैंगरेप के दर्ज किए गए मामले में दो नामजद बाल अपचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपित की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी है। इधर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फोन से पीड़ित परिजनों से बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। कक्षा 11 में पढ़ने वाली 17 वर्षीया छात्रा ने मंगलवार की शाम को घर में फांसी लगा जान दे दी थी। मृतका के पिता का आरोप था कि चार मार्च को गांव के ही तीन लड़कों ने बेटी को पकड़कर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से बेटी ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस का कहना था कि मामला होली के दौरान रंग लगाने का सामने आया था। मृतका के माता-पिता ने खुद किसी तरह की कार्रवाई करने से इंकार किया था। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनो लड़कों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने सीओ राजापुर की अगुवाई में एसओजी व थाना पुलिस की तीन टीमें गठित कर आरोपितों की गिरफ्तार के निर्देश दिए थे। गुरुवार को पुलिस ने दो नामजद बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। इधर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने पीड़ित के गांव पहुंचकर उनसे पार्टी अध्यक्ष पूर्व सीएम अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई। पूर्व सीएम ने पीड़ित परिजनों से प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर हर संभव की मदद का भरोसा दिया। कहा कि वह उनको न्याय दिलाएंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।