अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क में रखा सामान किया जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट के रेलवे स्टेशन रोड पर एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कई दुकानदारों का सामान जब्त किया और फुटपाथ से टीन-टप्पर हटाए। अतिक्रमण के कारण यातायात में रुकावट और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क में रखा सामान किया जब्त

चित्रकूट। शहर के अति व्यस्ततम रेलवे स्टेशन रोड में बुधवार को एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अगुवाई में नगर पालिका की टीम ने पुलिसबल के साथ अतिक्रमण हटवाया। टीम ने सड़क पर दुकान रखकर रास्ते में बाधक बने कई दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। जेसीबी से टीन-टप्पर भी हटाए गए। अभियान शुरु होते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदार खुद सड़क पर रखा अपना सामान समेटने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन रोड में दोनो तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। जिसकी वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। अक्सर स्कूली वाहन फंसे रहते है।

मुसाफिरों को भी दिक्कतें होती है। फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से टेंपो व ई-रिक्शा सड़क पर ही खड़े रहते है। फलस्वरुप पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मुसाफिरों की ट्रेनें तक छूट जाती है। जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती है। इस समस्या को देखते हुए बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, ईओ नगर पालिका लालजी यादव ने पुलिसबल के साथ अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी के जरिए फुटपाथ से टीन-टप्पर भी हटवाए। इसके साथ ही सड़क पर कब्जा जमाए कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को टीम ने जुर्माना भी किया। अभियान शुरु होते ही दुकानदारों ने आनन-फानन अपना सामान समेटना शुरु किया। एडीएम ने हिदायत दी कि दुकान के बाहर सामान रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। होटल संचालक भट्ठियां अंदर चलाएं। सड़क में पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।