ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटकम्युनिटी किचन से गरीबों और असहायों का भरेगा पेट

कम्युनिटी किचन से गरीबों और असहायों का भरेगा पेट

चित्रकूट। हिन्दुस्तान सुंवाद कोरोना संक्रमण की वजह से अब हर आदमी प्रभावित हो...

कम्युनिटी किचन से गरीबों और असहायों का भरेगा पेट
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 10 May 2021 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

कोरोना संक्रमण की वजह से अब हर आदमी प्रभावित हो गया है। मौजूदा समय में कोरोना कर्फ्यू के दौरान रोजगार के साधनों पर भी असर पड़ा है। जिला प्रशासन ने गरीबों व असहायों का पेट भरने के लिए सदर तहसील परिसर में कम्युनिटी किचन की शुरुआत की है। इसे तहसील कर्वी परिसर में चलाया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के बेसहारा एवं गरीब, असहाय लोगों के लिए इसे चलाया गया है। एसडीएम सदर रामप्रकाश ने पहले ही दिन रविवार को पहुंचकर इसकी शुरुआत कराई। उन्होंने बताया कि पहले दिन रविवार को 150 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। कम्युनिटी किचन का संचालन डीएम के अंतरिम आदेश तक चलता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें