डिमांड के सापेक्ष आधे मिल रहे सिलेंडर, बढ़ रहा बैकलॉग
Chitrakoot News - चित्रकूट में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। घरेलू सिलेंडरों की भी कमी है, जिससे लोग परेशान हैं। अब केवल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए सिलेंडर होम डिलीवरी हो रहे हैं। कारोबारियों ने लकड़ियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
चित्रकूट, संवाददाता। कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कारोगार प्रभावित होने लगा है। इसके साथ ही घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में भी कमी आई है। मौजूदा समय पर जिले में डिमांड के सापेक्ष औसतन आधे ही सिलेंडर मिल पा रहे है। फलस्वरुप गैस एजेंसियों ने सेंटरों से सीधे सिलेंडर देने का सिस्टम बंद कर दिया है। अब सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की जा रही है।जिले में करीब 65 हजार घरेलू गैस कनेक्शन धारक है। रोजाना लगभग औसतन तीन से चार हजार सिलेंडरों की खपत होती रही है। इधर एक सप्ताह से आपूर्ति कम होने की वजह से लोगों को दिक्कतें होने लगी है।
फिलहाल कारोबारियों के कारोबार में प्रभाव पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि कामर्शियल सिलेंडर नहीं आ रहे है। इनकी खपत महीने में औसतन करीब तीन सौ से चार सौ तक रही है। होटल व रेस्टारेंट संचालकों ने लकडियों का भी सहारा लेना शुरु कर दिया है। इधर सहालग होने की वजह से थोड़ा दिक्कतें अधिक है। मुख्यालय कर्वी में करीब 30 हजार कनेक्शन धारक है। यहां पर रोजाना औसतन सात सौ सिलेंडरों की खपत रही है। जिसके चलते दो गाडियां रोजाना आती थी। मौजूदा समय पर अब सिर्फ एक ही गाड़ी आ रही है। एजेंसी संचालक रवि कुमार बताते हैं कि बुधवार को पिछले चार मार्च की आनलाइन बुकिंग वाले सिलेंडर पहुंचाए गए है। बैकलॉग करीब दो हजार सिलेंडरों का पहुंच गया है। सेंटरो से सिलेंडर देना बंद कर दिया गया है। केवल ऑनलाइन बुकिंग के जरिए होम डिलीवरी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


