मेला समेत सभी आयोजनों में प्लास्टिक का किया जाए बहिष्कार, प्राकृतिक विकल्प दोना-पत्तल के प्रयोग पर जोर
Chitrakoot News - चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मेला समापन के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीडीओ डीपी पाल ने अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कूड़े को हटाने के लिए सफाईकर्मियों की टीम ने काम किया। सीडीओ ने नियमित सफाई और प्लास्टिक के बहिष्कार पर जोर दिया।
चित्रकूट, संवाददाता। धार्मिक स्थल महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मेला समापन के बाद व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सीडीओ डीपी पाल ने किया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। परिसर में एकत्रित कूड़े-कचरे को हटाने के लिए अधिकारियों ने सफाईकर्मियों की टीम के साथ सफाई अभियान चलाया।सीडीओ ने ने निर्देश दिए कि आश्रम की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखने के लिए यहां नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों से अपील की कि मेला समेत अन्य आयोजनों में प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही दोना-पत्तल जैसे प्राकृतिक विकल्पों के प्रयोग पर बल दिया।
ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। बीडीओ मानिकपुर व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि वह भविष्य में भी आश्रम परिसर में कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान डीएफओ प्रत्यूष कटियार, एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम, बीडीओ, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


