Chitrakoot News: आपसी समन्वय स्थापित कर गांव स्तर पर लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करें अधिकारी

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

Chitrakoot News: मानिकपुर ब्लाक के रुखमा खुर्द गांव में सीडीओ डीपी पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। ग्रामीणों को बिजली, पानी आदि समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की सलाह दी गई।

आपसी समन्वय स्थापित कर गांव स्तर पर लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करें अधिकारी

Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के रुखमा खुर्द गांव में आयोजित जनचौपाल के दौरान सीडीओ डीपी पाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों के बीच बैठकर योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को संचालित योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की संचालित जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने बिजली, पानी, जलनिकासी आदि की समस्याएं बताई।

सीडीओ ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ग्रामीणों को अपनी जायज समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसे प्राथमिकता पर रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर ग्राम स्तर पर ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए। ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ मानिकपुर, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।