अभिलेखों का सही तरीके से किया जाए रखरखाव : सीडीओ

Feb 08, 2026 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में सीडीओ डीपी पाल ने ब्लॉक कार्यालय पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मिशन मैनेजर को कार्यालय की सफाई और समयबद्ध सीसीएल पर ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, परिसर में पौधरोपण और आवासों की सफाई कराने के लिए भी कहा। अन्य योजनाओं के दस्तावेजों की जांच भी की गई।

अभिलेखों का सही तरीके से किया जाए रखरखाव : सीडीओ

चित्रकूट, संवाददाता। सीडीओ डीपी पाल ने ब्लॉक कार्यालय पहाड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में कार्यरत ब्लॉक मिशन मैनेजर को समयबद्ध रूप से सीसीएल किए जाने एवं कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सीडीओ ने दिए। कहा कि कार्यालय में कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ब्लाक कार्यालय परिसर में निर्मित आवासों की साफ-सफाई करने एवं परिसर को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कराए जाने को खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यालय में स्थापना से संबंधित रजिस्टर, सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, आकस्मिक अवकाश रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, वेतन वृद्धि पंजिका आदि का अवलोकन किया।

आकस्मिक रूप से तीन कर्मचारियों की सर्विस बुक एवं जीपीएफ पासबुक चेक की। जिसमें प्रविष्टियां पूरी मिलीं। इसके अलावा संचालित अन्य योजनाओं के बजट, स्टोर, शिकायतों का रजिस्टर, क्षेत्र निधि, राज्य वित्त आयोग, 15 वां वित्त आयोग, आडिट आपत्ति, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि के भी दस्तावेजों को सीडीओ ने चेक किया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का रखरखाव सही रहे। पूरे परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान बीडीओ संजय कुमार पांडेय, एडीओ आईएसबी हरिमोहन, वंदना शुक्ला ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण, रमेश प्रसाद वरिष्ठ सहायक आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।