तेजी से बढ़ रही कैंसर की बीमारी घातक साबित, लोगों का इससे बचने को जागरुक होना जरूरी

Dec 15, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट, संवाददाता। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति, वात्सल्य लखनऊ एवं फोरम फॉर एडवांसिंग वूमेन एजेंडा

तेजी से बढ़ रही कैंसर की बीमारी घातक साबित, लोगों का इससे बचने को जागरुक होना जरूरी

जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति, वात्सल्य लखनऊ एवं फोरम फॉर एडवांसिंग वूमेन एजेंडा ने कैंसर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया। जिसमें कई गांवों में महिला समूहों एवं समुदाय के बीच कैंसर के लक्षण, बचाव आदि की जानकारी दी गई। रामनगर ब्लॉक के करौंदी कला, देउंधा, कुई व मुख्यालय कर्वी से सटे बनकट में गोष्ठी आयोजित की गई। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा ने कहा कि कैंसर भारत में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी है। हर वर्ष देश में लगभग 14 लाख नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। अनुमान है कि हर 8 में से एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में किसी न किसी रूप में कैंसर से प्रभावित होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर तथा पुरुषों के ओरल कैंसर से अवगत कराया। महिलाओं को शरीर में होने वाले छोटे बदलावों को नज़र अंदाज़ न करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि कैंसर कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है और यह किसी के संपर्क में आने से नहीं फैलता। संस्था के सचिव शंकर दयाल ने कहा कि समाज में फैली गलत धारणाओं के कारण कई बार कैंसर रोगियों को अलग-थलग कर दिया जाता है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कैंसर रोगियों को भय या उपेक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, भावनात्मक सहयोग और उचित देखभाल की सबसे अधिक जरुरत होती है। परिवार और समाज का सहयोग मिलने से मरीज का मनोबल बढ़ता है और इलाज के बेहतर परिणाम सामने आते हैं। कमला शंकर ने कहा कि समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तंबाकू के पूर्ण त्याग से कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।