
कारोबारी ने बहू और समधन के खिलाफ चोरी की दर्ज कराई रिपोर्ट
Chitrakoot News - चित्रकूट, संवाददाता। मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर में बताया कि उसके बेटे म
चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी के रहने वाले कारोबारी विवेक अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर बहू और समधन के खिलाफ नकदी व जेवर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर में बताया कि उसके बेटे मोहित अग्रवाल की शादी श्रेया अग्रवाल पुत्री अजय अग्रवाल निवासी वी 309 रजौरी गार्डन थाना सुभाष नगर नई दिल्ली के साथ हुई थी। बहू का आचरण ठीक नहीं था। बीते 30 अक्टूबर 2024 को उसने अपने पिता स्व हरस्वरूप अग्रवाल का सत्रहवी कार्यक्रम किया। जिसमें बहू श्रेया अग्रवाल व उसकी मां कल्पना भी आई थी।
दोनो उसके कमरे में आराम करने के बहाने लेटी थी। उसी कमरे में उसका लाकर रखा था। श्रेया व उसकी मां कल्पना ने उसके लॉकर से पांच लाख रूपये नकद तथा लगभग 50 लाख रूपये के सोने के जेवरात चुरा लिए। शाम को दोनो लोग ट्रेन से दिल्ली चली गई। बताया कि रात में खुला लाकर देखा तो उसने बहू श्रेया को फोन किया। उसने बताया कि शादियों में शामिल होना है। इसलिये वह जेवरात व रूपये अपने साथ ले आई है। बाद में वापस करने की भी बात कही। लेकिन अभी तक वापस नहीं किया। दबाव बनाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस को अवगत कराने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




