फिटनेस कराने दूसरे जनपद वाहनों को भेजने पर जताया आक्रोश
Chitrakoot News - बुंदेलखंड प्राइवेट अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन लग रहा समय, जिले में शिविर लगाकर जांच कराने की मांग 19 सीएचआई-05: कलेक्ट्रेट में अपर

चित्रकूट, संवाददाता। बुंदेलखंड प्राइवेट अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने स्कूल वाहनों को फिटनेस कराने के लिए दूसरे जनपदों में भेजने पर नाराजगी जाहिर की है। पदाधिकारियों ने इस मामले में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। जिसमें निजी विद्यालयों के समक्ष स्कूली वाहनों की वार्षिक फिटनेस जांच से संबंधित गंभीर समस्याओं से अवगत कराया गया। ज्ञापन में अवगत कराया कि मौजूदा व्यवस्था के तहत जिले के स्कूली वाहनों को फिटनेस जांच के लिए अन्य जनपदों में भेजना पड़ता है। जिससे विद्यालयों को अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी तय करने के कारण वाहनों की सुरक्षा पर खतरा रहता है।
अनावश्यक आर्थिक व्यय, वाहनों की टूट-फूट तथा विद्यालयों की दैनिक शैक्षणिक एवं परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने व वापस छोड़ने के लिए वाहनो की संख्या सीमित है। फलस्वरुप वाहन को फिटनेस के लिए दूसरे जनपद भेजने के दौरान स्कूल प्रबंधन को बच्चों के आवागमन की व्यवस्था बनानी मुश्किल हो जाती है। जिसके चलते अभिभावकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य जनपदों में फिटनेस प्रक्रिया में समय अधिक लगने के कारण विद्यालयों पर अनावश्यक आर्थिक एवं प्रशासनिक दबाव बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने मांग की कि जिले में ही स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ऐसा न होने की स्थिति में समय-समय पर विशेष फिटनेस शिविर आयोजित किए जाएं। जिससे छात्र-हित एवं विद्यालय संचालन दोनों सुरक्षित रह सकें। इस दौरान पैटर्न मेंबर स्वप्निल अग्रवाल, अध्यक्ष मिन्हाज आलम, सचिव सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल, मिहिर आनंद, संतोष तैलंग, फादर बास्टिन आदि लोग मौजूद रहे। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया है। बुंदेलखंड प्राइवेट अनएडेड स्कूल एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन दूसरे जनपदों में स्कूल वाहन भेजने से हो रही दिक्कतें, शिक्षण कार्य प्रभावित फिटनेस में अधिक लग रहा समय, जिले में शिविर लगाकर जांच कराने की मांग 19 सीएचआई-05: कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते स्कूल संचालक।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


