एसडीएम के मनाने पर नहीं माने आंदोलनकारी

Mar 21, 2026 09:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - चित्रकूट में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी पिछले छह दिन से अनशन पर हैं। उनकी 20 सूत्रीय मांगों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की समस्याएं शामिल हैं। एसडीएम पूजा साहू ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारियों ने बिना ठोस आश्वासन के अनशन खत्म करने से मना कर दिया।

एसडीएम के मनाने पर नहीं माने आंदोलनकारी

चित्रकूट, संवाददाता। एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक में पिछले छह दिन से बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी क्रमिक अनशन में डटे है। आंदोलकारी आखिरी दम तक समस्याओं को हल कराने के लिए अनशन में डटे है। एसडीएम सदर पूजा साहू ने पहंुचकर अनशनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।पाठा क्षेत्र की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पिछले 16 मार्च से आंदोलन चलाया जा रहा है। मोर्चा पदाधिकारी एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक में क्रमिक अनशन पर बैठे है। इनकी मांग है कि देवांगना घाटी से मारकुंडी को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए।

पाठा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी आदि की बुनियादी समस्याओं से लोग जूझ रहे है। इन समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। कई दिन से चल रहे आंदोलन को देखते हुए एसडीएम सदर कर्वी पूजा साहू शहीद स्मारक पहुंची। उन्होंने अनशन पर बैठे पदाधिकारियों को काफी समझाया। भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को हल कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शासन स्तर से सुलझने वाली समस्याओं को संदर्भित किया जाएगा। लेकिन मोर्चा पदाधिकारियों ने बिना किसी ठोस आश्वासन के आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि पाठा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण होना जरुरी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।