,चित्रकूट,:,डेढ़,माह,हलाकान,रही,पुलिस,,छोंड़ने,पर,भैंस,ने,किया,खुद

Jan 13, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - ,चित्रकूट,:,डेढ़,माह,हलाकान,रही,पुलिस,,छोंड़ने,पर,भैंस,ने,किया,खुद डेढ़ माह हलाकान रही पुलिस, छोंड़ने पर भैंस ने किया खुद फैसला कस्बे

,चित्रकूट,:,डेढ़,माह,हलाकान,रही,पुलिस,,छोंड़ने,पर,भैंस,ने,किया,खुद

,चित्रकूट,:,डेढ़,माह,हलाकान,रही,पुलिस,,छोंड़ने,पर,भैंस,ने,किया,खुद डेढ़ माह हलाकान रही पुलिस, छोंड़ने पर भैंस ने किया खुद फैसला कस्बे के शिवनगर मोहल्ले से एक नवंबर को गायब हो गई थी भैंस टिकरी में मिली भैंस को वापस लाने में पुलिस को लग गए डेढ़ महीने पंचायत के बाद पांच सौ मीटर दूर छोंडी गई भैंस पहुंची असली ठिकाने मानिकपुर, संवाददाता। एक भैंस के दो दावेदार होने के मामले को पुलिस डेढ़ माह में भी हल नहीं कर पाई। काफी प्रयास के बाद दोनो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई और फैसला भैंस पर छोंडते हुए उसे पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मैदान में भैंस को छोंडा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आखिरकार भैंस कुछ समय में अपने असली मालिक के ठिकाने पहुंच गई। कस्बे के शिवनगर निवासी आरती पांडेय पत्नी अनिल पांडेय की करीब तीन वर्षीया भैंस बीते एक नवंबर को घास चरते हुए चमरौंहा की तरफ निकल गई। इसके बाद भैंस वापस नहीं लोटी। भैंस मालिक ने उसे काफी खोजा। काफी प्रयास के बाद भैंस को 38 दिन बाद कस्बे से लगभग 12 किमी दूर टिकरी गांव में शिवलाल के घर पर अनिल पांडेय ने बंधा पाया। पहचान करने के बाद जब शिवलाल से भैंस वापस मांगा तो उसने यह कहकर साफ मना कर दिया है कि उसने रिश्तेदारों के यहां से खरीदा है। जिस पर अनिल पांडेय ने थाना पुलिस को अवगत कराया। थाने के सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि शिवलाल से भैंस वापस करने को कहा गया, लेकिन वह अपनी भैंस बताकर देने से इंकार कर रहा था। शिवलाल का कहना था कि वह एमपी के रीवा में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां से खरीदकर लाया गया है। सब इंस्पेक्टर के मुताबिक शिवलाल की भैंस भी उसी समय गुम हो गई थी, जिस समय अनिल पांडेय की भैंस गायब हुई थी। उसी दौरान शिवलाल ने चमरौंहा की तरफ पहुंची अनिल पांडेय की भैंस को बांध लिया था और अपनी बता रहा था। करीब डेढ़ माह से शिवलाल को कहा जाता रहा कि भैंस वापस कर दो। दो बार लोडर भेजा गया, लेकिन शिवलाल ने वापस कर दिया। काफी प्रयास के बाद सोमवार को भैंस लाई गई और थाने में दोनो पक्षों के बीच बातचीत हुई। दोनो पक्ष भैंस को अपना बता रहे थे। बाद में तय हुआ कि भैंस ही अब खुद फैसला करेगी। जिस पर भैंस को करीब पांच सौ मीटर दूर सरस्वती शिशु मंदिर के पास बड़े मैदान में छोंड दिया गया। भैंस पहले धीरे-धीरे चली। लेकिन इसके बाद उसने गली पकड़ी और दौड़ लगाते हुए अनिल पांडेय के घर पहुंचकर सीधे अंदर घुस गई। इस तरह जिस मामले को पुलिस डेढ़ माह से हल नहीं कर पा रही थी, उसका फैसला खुद भैंस ने ही कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।