डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते में सीधे पहुंचती धनराशि, बच्चों को खरीदवाएं जूता-बैग और यूनिफार्म

Feb 17, 2026 09:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News - मऊ कस्बे में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये डीबीटी के जरिए भेजे जा रहे हैं। बीएसए बीके शर्मा ने शिक्षकों से इस कार्य में तत्परता से काम करने की अपील की।

डीबीटी के जरिए अभिभावकों के खाते में सीधे पहुंचती धनराशि, बच्चों को खरीदवाएं जूता-बैग और यूनिफार्म

चित्रकूट, संवाददाता। मऊ कस्बे में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के प्रधान व निकाय के सदस्य शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने शासन की संचालित योजनाओं को अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए सीधे 1200 रुपये पहुंच रहे है। इस धनराशि से अभिभावक बच्चों को जूता, बैग, स्वेटर और यूनिफार्म खरीदवाएं। बीएसए बीके शर्मा ने शिक्षकों से कहा कि वह लोग डीबीटी के जरिए सभी बच्चों के खातों में धनराशि भेजवाने में तन्मयता से काम करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान एसआईआई के कार्य को समयबद्ध तरीके से करें। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी, एसडीएम मऊ रामऋषि रमन, बीडीओ ओमप्रकाश यादव, खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ला, एबीएसए मऊ एके पांडेय व ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष प्रभात पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरका एवं प्राथमिक विद्यालय छिवलहा प्रथम के बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आलोक गर्ग, संकल्प पांडेय, वीरभान सिंह, शरदेंदु शुक्ला, दिलीप शुक्ला, दनुज सिंह, तबस्सुम बेगम, भावना त्रिपाठी, ज्ञान सिंह, सुशील पांडेय, छविलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।