ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचित्रकूट से 33472 मतों से भाजपा ने हासिल की जीत

चित्रकूट से 33472 मतों से भाजपा ने हासिल की जीत

मोदी की सुनामी धर्मनगरी चित्रकूट में भी जमकर बही। गुरूवार को जैसे ही सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और पहले चक्र का रूझान सामने आया तो भाजपा ने शुरूआत में ही अपनी बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी। दोनों...

चित्रकूट से 33472 मतों से भाजपा ने हासिल की जीत
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 23 May 2019 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदी की सुनामी धर्मनगरी चित्रकूट में भी जमकर बही। गुरूवार को जैसे ही सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और पहले चक्र का रूझान सामने आया तो भाजपा ने शुरूआत में ही अपनी बढ़त बढ़ानी शुरू कर दी। दोनों विधानसभाओं में भाजपा ने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता से 33472 मतों से आगे रहे। मानिकपुर विधानसभा से प्रत्येक चक्र में भाजपा के कमल को कोई छू नहीं पाया। जबकि सदर चित्रकूट विधानसभा में शुरूआत के बाद आए कई चक्र में पिछड़ गए। बाद में आखिरी चक्र में भाजपा ने गठबंधन प्रत्याशी से आगे निकलने में कामयाबी हासिल कर पाई।

गुरूवार को सुबह आठ बजे से खाकी के कड़े पहरे में जिला निर्वाचन ने मतगणना शुरू कराई। दोनों विधानसभा मानिकपुर व चित्रकूट के लिए बने अलग-अलग पंडाल में 14-14 टेबिलों पर मतगणना हुई। पार्टी प्रत्याशियों के एजेंट ईवीएम में नजरें गड़ाते हुए वोटों की संख्या को नोट करते रहे। अपरान्ह करीब तीन बजे तक मतगणना चली। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट की दोनों विधानसभाओं से कुल 190326 मत हासिल कर प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता से 33472 मतों से आगे रहे। गठबंधन प्रत्याशी को 156854 मतों से ही संतोष करना पड़ा। देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी ने मानिकपुर विधानसभा से सर्वाधिक बढ़त बनाई। पहले चक्र से ही इस विधानसभा में भाजपा को कोई छू नहीं पाया। मानिकपुर विधानसभा में भाजपा 94703 व गठबंधन प्रत्याशी को 64946 वोट मिले। इस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने 29757 मतों से बढ़त बनाई। जबकि सदर चित्रकूट विधानसभा से भाजपा 95623 व गठबंधन प्रत्याशी को 91908 मत मिले। यहां से भाजपा ने 3715 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल रहे। उनको दोनों विधानसभाओं से 33974 वोट मिले। जिसमें मानिकपुर 16790 व सदर चित्रकूट से 17184 मत शामिल है। इस तरह से देखा जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल शुरूआती दौर से ही मुकाबले से बाहर रहे। एआरओ टेबिल से प्रत्येक चरण की मतगणना पूर्ण होने के बाद उसका परिणाम घोषित किया जाता रहा। जिसे सुनने के लिए लोग टकटकी भरी निगाहें गड़ाए रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें