पंचनिष्ठा लेकर बाधाओं को पार कर आगे बढ़ता गया भाजपा का रथ
Chitrakoot News - चित्रकूट में भाजपा ने अपने स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने पार्टी की स्थापना के सफर को बताया और भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में पहचान दिलाने की बात की। विभिन्न नेताओं ने पार्टी की राष्ट्रीयता और जनसेवा की भावना पर जोर दिया।

चित्रकूट। जिले में भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई। सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, एकात्म मानव दर्शन, मूल्य आधारित राजनीतिक सकारात्मक पंथनिरपेक्षता की पंच निष्ठा लेकर भाजपा का रथ आगे बढ़ता गया। इस बीच बाधाएं भी आई, लेकिन राष्ट्रभक्ति विचार निष्ठा व जनसेवा की भावना के बल पर पार्टी ने अन्य दलों के सामने अपनी विशेष छवि बनाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय पर भाजपा की पहचान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर है। देश के अधिकांश भू-भाग पर पार्टी का शासन है।
केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पार्टी ने कड़ा संघर्ष किया है। पूर्व सांसद भैरवों प्रसाद मिश्र ने कहा कि देश को सांस्कृतिक राष्ट्र भाव वाली राजनीति की जरूरत हुई है। पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राजनीति का एक सुदृढ ध्रुव है। विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा है। भारत का राष्ट्रीय हिंदुत्व है। हिंदुत्व भाजपा की जीवन श्रद्धा है। भाजपा एकात्म मानववाद मानती है। भाजपा जाति भेद, क्षेत्र भेद, पंथ मजहब सहित कोई भी भेद नहीं मानती है। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र नंबर एक प्राथमिकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में लोक कल्याणकारी विकास मुखी भाजपा नीति राजग सरकार केंद्र की सत्ता में आई। इससे देश का आत्मविश्वास बडा है। संचालन जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, रंजना उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, आनंद पटेल, अरविंद मिश्रा, अर्पित जायसवाल, माया प्रजापति, राजेश रैक्वार, अंकित पांडेय, अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, शुभम केशरवानी, सच्चिदानंद द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवसजनसेवा की भावना से भाजपा ने बाकी दलों के सामने अपनी बनाई छवि
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


