
मिर्जापुर की टीम को शिकस्त देकर बरगढ़ ने एकता क्लब की ट्राफी पर जमाया कब्जा
Chitrakoot News - बरगढ़ कस्बे में एकता क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बरगढ़ और मिर्जापुर टीम के बीच खेला गया। मिर्जापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाये। बरगढ़ ने दीपक पांडेय और अंशुल द्विवेदी की शानदार पारियों की बदौलत 6 विकेट से जीत हासिल की। विजेता टीम को 25,000 रुपये का पुरस्कार मिला।
चित्रकूट, संवाददाता। बरगढ़ कस्बे में चल रहे एकता क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेजबान बरगढ़ और मिर्जापुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें बरगढ़ ने मऊ मिर्जापुर की टीम को छह विकेट से शिकस्त देकर एकता क्लब की ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मिर्जापुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने निर्धारित 16 ओवर मे चार विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर बरगढ़ के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरगढ़ टीम के ओपनर बल्लेबाज दीपक पांडेय ने धुआंधार 24 गेंदों में 48 रन बनाकर विस्फोटक शुरुआत दिलाई। लेकिन इसी बीच टीम के तीन विकेट जल्दी गिर जाने की वजह से कुछ देर के लिए स्कोर लड़खड़ा गया।
लेकिन पांचवे विकेट की साझेदारी में अंशुल द्विवेदी ने 24 गेंदों में 55 रन व भगौती चतुर्वेदी ने 21 गेंदों में धुआंधार 40 रन बनाकर टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। इस तरह मेजबान टीम बरगढ़ ने ही एकता क्लब की ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी ने विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्राफी प्रदान की। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ़ द मैच का भगौती चतुर्वेदी चुने गए। जबकि मैन ऑफ़ द सिरीज का पुरस्कार दीपक पांडेय को मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




