बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 88 मेधावियों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने मेधा सम्मान समारोह में 88 मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए गए।

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 88 मेधावियों को किया गया सम्मानित

चित्रकूट, संवाददाता। समाजसेवी संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय ने मेधा सम्मान समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। विभिन्न विषयों में शतप्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावियों को विशेष सम्मान दिया गया।सीबीएसई व यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर जिले का नाम रोशन करने वाले 88 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए गए। इनमें जिले की टॉपटेन सूची में शामिल 75 मेधावियों के साथ विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 13 छात्र-छात्राएं शामिल है। सम्मानित होने वाले मेधावियों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल स्तर पर आयुक्ता सिंह, मोहित मिश्रा, ईशांश सिंह, श्लोक शर्मा, तनिष्क, शोभित सिंह, सूरज, मीनाक्षी, मुस्कान, राजबीर, आयुषी शुक्ला, वैभव व सीबीएसई बोर्ड के वंशिका सिंह, आदित्य यादव, विवेक, उत्कर्ष यादव, अन्वेशा, चेतन त्रिपाठी, आरिफ अली, श्रुति, शौर्य गुप्ता, अलविया, अंकुर सिंह, आशुतोष, साची, श्लोक, नैनसी, अर्पित, राशि, आकर्ष, प्रांजलि, आयुषी शुक्ला, तनिष्क शामिल है।

इसी तरह सीबीएसई बोर्ड इंटर में वैभव ने प्रथम, शालिनी सिंह ने द्वितीय व खुशी तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया। सर्वाधिक विद्यार्थियों के मेरिट सूची में आने पर पांच प्रधानाचार्यों व 13 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवलाल राजपूत, छोटेलाल सिंह, शिवनायक यादव, राजनारायण, बी मुखर्जी व काशी प्रसाद शुक्ला शामिल है। सभी को पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीआईओएस रविशंकर, जयश्री जोग, रचना यादव, डा मनोज द्विवेदी, शंकरलाल गुप्ता, शिववरण त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश खरे, निदेशक बलवीर सिंह, अनीता सिंह, प्रियंका सिंह, डा संध्या पांडेय व रूपेश कुमार ने सम्मानित किया। संस्था के निदेशक बलवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान फूलचन्द्र चंद्रवंशी, लालमन, लल्लूराम शुक्ला, डा शिवशंकर शुक्ल, डा एसपी त्रिपाठी, पंकज दुबे, राजेश दुबे, विजयचंद्र गुप्त, अनीता सिंह, शंकर यादव, प्रियंका सिंह, डा रंजना सिंह, डा रमेश सिंह चंदेल, कमला साहू, मुकेश, प्रदीप शुक्ला, शिवशंकर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।