पिता, दादी और पौत्री के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
Chitrakoot News - चित्रकूट के बरियारीकला गांव में सविता ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नशे में धुत बाइक सवारों ने उसके पिता और दादी के साथ बदतमीजी की और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पिता, दादी और पौत्री के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारीकला गांव के मजरा बेलहा की रहने वाली सविता पुत्री नत्थू प्रसाद ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे नशे की हालत में आए बाइक सवार दो लोग उनके घर के सामने गिर गए। वहीं पर उसके पिता नत्थूराम खड़े थे। दोनो लोगों ने पिता को गालीगलौज किया। तभी उसकी दादी ल्ष्मिमनिया देवी ने गाली देने से मना किया। जिस पर अरविंंद व फूलचंद्र ने दादी को गर्दन पकड़कर पटक दिया। इसी दौरान उसने पहुंचकर मना किया तो उसे भी मारापीटा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


