ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटजलाभिषेक को उमड़ी भीड़, गायब रहे पहरेदार

जलाभिषेक को उमड़ी भीड़, गायब रहे पहरेदार

पुरूषोत्तम माह के पहले सोमवार को रामघाट चित्रकूट स्थित मत्स्यगयेन्द्र महाराज में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर एक महिला व दो पुरूष सिपाही ही नजर आए।...

जलाभिषेक को उमड़ी भीड़, गायब रहे पहरेदार
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटMon, 21 May 2018 10:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरूषोत्तम माह के पहले सोमवार को रामघाट चित्रकूट स्थित मत्स्यगयेन्द्र महाराज में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर एक महिला व दो पुरूष सिपाही ही नजर आए। रामघाट में सैकड़ों की संख्या में वाहन पहुंचने के कारण जाम लगा रहा। मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते रहे।

सोमवार को भोर में ही करीब तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। रामघाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद मत्स्यगयेन्द्र महाराज में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान भीड़ अधिक होने के कारण मारामारी की स्थिति रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से ठीक व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर के पास एक महिला व दो पुरूष सिपाही ही नजर आए। अंदर एक भी सिपाही न होने के कारण श्रद्धालु आपस में धक्का-मुक्की कर रहे। इस बीच कई श्रद्धालु मंदिर के भीतर गिर भी पड़े। अव्यवस्था के चलते ज्यादातर श्रद्धालु बिना जलाभिषेक के ही वापस चले आए। महिलाओं को सर्वाधिक दिक्कतें हुई। पुरूषोत्तम मास का पहला सोमवार होने की वजह से मत्स्येगयेन्द्र महाराज में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक उमड़ती है। प्रशासन की ओर से इसको देखते हुए हर बार अच्छे इंतजाम किए जाते रहे है। इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह नजर आया। रामघाट में सैकड़ों बाइकें खड़ी होने से जाम की स्थिति बनी रही। लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें