अमावस्या मेला आज, धर्मनगरी में पहुंचने लगे श्रद्धालु
Chitrakoot News - प्रशासन ने अमावस्या मेला को लेकर किया रुट डायवर्जन खी जाएगी निगरानी 16 सीएचआई-06: ब्रीफिंग के दौरान मौजूद मजिस्टे्रट और पुलिस अधिकारी। चित्रकूट, संवा

चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में मंगलवार को होने वाले अमावस्या मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की है। मजिस्ट्रेटों और पुलिसबल ने मेला क्षेत्र में जिम्मेदारी संभाल ली है। मेला को देखते हुए प्रशासन भारी वाहनों का आगामी 18 फरवरी की आधी रात तक के लिए प्रवेश बंद करते हुए रुट डायवर्जन निर्धारित किया है। अमावस्या मेला मे एक दिन पहले सोमवार से ही धर्मनगरी में श्रद्धालु पहुंचने लगे है। फाल्गुन माह के अमावस्या मेला में स्थानीय के अलावा दूर-दूर से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच रहे है। श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी में डुबकी लगाकर राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाएंगे। यूपी-एमपी प्रशासन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए सतर्कता के साथ जिम्मेदारी संभाल ली है। भीड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी होगी। मेला क्षेत्र में जोनल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। तीन पालियों में अधिकारी जिम्मेदारी निभाएंगे। इधर मुख्यालय कर्वी समेत मेला क्षेत्र में सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे से आगामी 18 फरवरी बुधवार की आधी रात 12 बजे तक भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने इन वाहनों के आवागमन को लेकर दूसरे मार्गों से रुट डायवर्जन किया है। केवल आपातकालीन एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। तीन जोन और 10 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों में ने संभाली जिम्मेदारी मंदाकिनी भवन सीतापुर में एएसपी सत्यपाल सिंह ने मेला ड्यूटी कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की। कहा कि पुलिस फोर्स ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराए। सभी पुलिस अधिकारी हैंडसेट लाउड हेलर अवश्य प्राप्त कर लें। पुलिस फोर्स को तीन जोन व 10 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए है। इसके अलावा चार सीओ, 13 थाना प्रभारी निरीक्षक, 80 उपनिरीक्षक, 215 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 48 महिला कांस्टेबल, तीन उपनिरीक्षक यातायात, 22 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल यातायात, दो एसआई एलआईयू, छह हेड कांसटेबल व कांसटेबल एलआईयू, एक डॉग स्क्वायड, एक प्लाटून पीएससी, एक प्लाटून फ्लड कंपनी को लगाया गया है। इन मार्गों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन- - प्रयागराज से बांदा आने-जाने वाले वाहन बोड़ीपोखरी चौराहा से राजापुर होकर आवागमन करेंगे। - सतना आवागमन करने वाले वाहन बोड़ीपोखरी चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा खोह, सरैया, मारकुंडी तिराहा मानिकपुर होकर गुजरेंगे। - राजापुर से आने वाले बड़े वाहन पहाड़ी से अतर्रा होकर बांदा की तरफ जाएंगे। - बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से बबेरू, कमासिन, राजापुर होकर गुजरेंगे। - सतना से प्रयागराज आने-जाने वाले वाहन बड़ी पाटिन तिराहा से इटवा डुडैला, मारकुंडी तिराहा मानिकपुर, पुलिस लाइन तिराहा खोह, बोड़ी पोखरी चौराहा होकर गुजरेंगे। - सतना से कौशांबी के लिए भारी वाहन बोडी पोखरी चौराहा, राजापुर होकर निकलेंगे। - जानकीकुंड एवं सतना की तरफ जाने वाले दो पहिया एवं हल्के तीन पहिया, चार पहिया वाहन धनुष चौराहा कर्वी से देवांगना घाटी होकर आवागमन करेंगे। प्रशासन ने अमावस्या मेला को लेकर किया रुट डायवर्जन आगामी 18 फरवरी की आधी रात तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध मेला क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की लगाई गई ड्यूटी, रखी जाएगी निगरानी 16 सीएचआई-06: ब्रीफिंग के दौरान मौजूद मजिस्टे्रट और पुलिस अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




