राशनकार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कर अपात्रों का नाम हटाएं सप्लाई इंस्पेक्टर

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट के रामनगर ब्लाक में आयोजित जनचौपाल में एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कामों की समीक्षा की और तत्काल निस्तारण किया। जलजीवन मिशन के अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या हल करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

राशनकार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कर अपात्रों का नाम हटाएं सप्लाई इंस्पेक्टर

चित्रकूट। ब्लाक मुख्यालय रामनगर में आयोजित जनचौपाल के दौरान एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यादव ने ग्रामीणो की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्राम पंचायत से कराए गए कार्यों की समीक्षा की। ग्रामीणों की समस्याओ का मौके पर निस्तारण भी किया। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। एडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि तहसीलदार से बातचीत कर लें। लेखपाल किसी अन्य दिन गांव में कैंप लगाकर खतौनी का उच्चारण करे। लंबित वरासत संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। इसी तरह सप्लाई इंस्पेक्टर गांव में जारी राशनकार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन करते हुए अपात्र लोगों का नाम हटाएं।

इनकी जगह पात्र लोगों का नाम जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या हो रही है। पाइप लाइन के जरिए भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। एडीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि जलजीवन मिशन के अधिकारियों से बात कर तत्काल पानी की समस्या को दूर कराएं। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान बीडीओ राजेश त्रिपाठी, खंड शिक्षाधिकारी एनपी सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास जीवनलाल, सीएचसी अधीक्षक डा देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, सचिव वृजविहारी आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।