ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटडकैत गौरी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप

डकैत गौरी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप

चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के गांव सखौंहा के उमेश चंद्र उर्फ छंगू...

डकैत गौरी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटFri, 17 Sep 2021 05:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। संवाददाता

मऊ थाना क्षेत्र के गांव सखौंहा के उमेश चंद्र उर्फ छंगू लाल पुत्र स्व राम खेलावन ने गुरुवार मऊ थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि बीते 14 सितंबर की शाम चार बजे खंडेहा गांव के एक व्यक्ति के साथ दो अन्य लोग आए और डकैत गौरी यादव के नाम पर एक लाख की रंगदारी मांगने लगे। कहा कि 17 सितंबर तक मांगे गए रुपए डकैत गिरोह तक नहीं पहुंच पाए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस बारे में मऊ प्रभारी निरीक्षक गुलाबचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायती पत्र देने वाला लोगों के साथ ठगी करता है। उसी ने अपने एक रिश्तेदार से एक लाख रुपए ठग लिए है। रुपए वापसी न करने के लिए डकैत गौरी के नाम पर पेशबंदी कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें