Chitrakoot News: यमुना में नहाते समय बृद्धा की डूबने से मौत, मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

Chitrakoot News: मऊ जिले की 70 वर्षीया उदया देवी की यमुना नदी में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने दो घंटे तक उसकी तलाश की। जब उदया का शव नदी से निकाला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Chitrakoot News: यमुना में नहाते समय बृद्धा की डूबने से मौत, मचा कोहराम

Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के पूरब पताई के मजरा फाटा का पुरवा की रहने वाली 70 वर्षीया उदया देवी की यमुना नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक भदई अमावस्या पर उदया शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे घर से करीब एक किमी दूर यमुना में स्नान करने गई थी। दो घंटे तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरु की। मौके में नदी किनारे डंडा व चप्पल मिलीं। इसके बाद नदी में ग्रामीणों ने खोजबीन शुरु की। करीब दो घंटे बाद उदया को नदी से बाहर निकाला गया। देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsचित्रकूटChitrakoot News: यमुना में नहाते समय बृद्धा की डूबने से मौत, मचा कोहराम