ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूट141 आपत्तियां आई, समिति करेगी निस्तारण

141 आपत्तियां आई, समिति करेगी निस्तारण

चित्रकूट। निज संवाददाता पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची पर 141 आपत्तियां...

141 आपत्तियां आई, समिति करेगी निस्तारण
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटTue, 09 Mar 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। निज संवाददाता

पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की अनंतिम सूची पर 141 आपत्तियां पंचायती राज विभाग को प्राप्त हुई हैं। सर्वाधिक आपत्तियां प्रधान व सदस्य जिला पंचायत को लेकर आई हैं। लोगों ने शासन की गाइड लाइन का हवाला करते आपत्तियां दाखिल की हैं। जिला पंचायत, ब्लाक के अलावा डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियां आने के बाद अब इनका एकत्रीकरण होगा। इसके बाद जनपद स्तर पर गठित समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। आगामी 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बीते तीन मार्च को पंचायत राज विभाग ने वीडीसी, डीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान पद को लेकर अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की थी। इसके बाद आठ मार्च तक आपत्तियां दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया। सोमवार को आपत्ति दाखिल करने का अंतिम दिन था। जिले में कुल 141 आपत्तियां आई हैं। जिसमें सर्वाधिक डीपीआरओ कार्यालय में 119 आपत्तियां आई हैं। जबकि डीएम कार्यालय में 22 आपत्तियां पहुंची हैं। खास बात यह है कि ब्लाक मुख्यालयों में एक भी आपत्ति दाखिल नहीं हुई है। पहाड़ी विकासखंड में सर्वाधिक 56 आपत्तियां आई है। डीपीआरओ संजय पांडेय ने बताया कि दाखिल की गई आपत्तियां मंगलवार को उनके कार्यालय में एकत्र की जाएंगी। इसके बाद 10 व 11 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। बताया कि सरकार ने लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। जिसके तहत लोगों ने आपत्तियां दी हैं। जिनका निराकरण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें