Chitrakoot News: बिना ले-आउट चल रही प्लाटिंग के प्रशासन ने पिलर तोड़वाए

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
share

Chitrakoot News: चित्रकूट के बरम बाबा के पास बिना ले-आउट के चल रही अवैध प्लाटिंग पर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। मनोज और विजय शंकर त्रिपाठी द्वारा 10 बीघे में बिना स्वीकृति के प्लाटिंग की जा रही थी, जिसके चलते प्राधिकरण ने पिलर तोड़ दिए।

Chitrakoot News: बिना ले-आउट चल रही प्लाटिंग के प्रशासन ने पिलर तोड़वाए

Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई स्थित बरम बाबा के पास बिना ले-आउट के चल रही प्लाटिंग पर चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसा है। यहां पर मनोज व विजय शंकर त्रिपाठी बिना ले-आउट स्वीकृत कराए करीब 10 बीघे में अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य कर रहे थे। प्राधिकरण ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी की थी। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फलस्वरुप प्राधिकरण ने जेसीबी के जरिए प्लाटिंग स्थल पर बने पिलर तोड़वा दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsचित्रकूटChitrakoot News: बिना ले-आउट चल रही प्लाटिंग के प्रशासन ने पिलर तोड़वाए