Hindi NewsUP NewsChild Meerut suffers eye injury ward boy seals eye with Feviquick family protests
बच्चे की आंख पर लगी चोट, वार्ड ब्वॉय ने फेवीक्विक से चिपकाई, परिजनों का हंगामा

बच्चे की आंख पर लगी चोट, वार्ड ब्वॉय ने फेवीक्विक से चिपकाई, परिजनों का हंगामा

संक्षेप:

मेरठ से इलाज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक दो साल के बच्चे की आंख पर चोट लगने के बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। 

Nov 20, 2025 05:12 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ से इलाज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक दो साल के बच्चे की आंख पर चोट लगने के बाद परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां बच्चे का इलाज करने के बजाए वार्ड ब्वॉय ने उसकी आंख को पांच रुपये वाली फेवीक्विक से चिपका दिया। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों ने जब इसकी शिकायत डॉक्टरों से की तो फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और लिखित रूप से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद सीएमओ ने संबंध अस्पताल के विरुद्ध जांच बैठा दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूरा मामला जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित अपार्टमेंट का है। यहां के रहने वाले फाइनेंसर सरदार जसप्रिंदर सिंह के दो साल के बेटे मनराज सिंह की खेलते समय आंख पर चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद परिजन बच्चे को लेकर मंगल पांडेय नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टर के बजाए वार्ड ब्वॉय बच्चे का इलाज करने लगा। वार्ड ब्वॉय ने बच्चे की आंख पर पांच रुपये वाली फेवीक्विक से आंख चिपका दी। इसका जब विरोध गया तो अस्पताल का स्टाफ अभद्रता पर उतर आया।

वार्ड ब्वॉय की शिकायत भी की गई लेकिन डॉक्टरों ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। फेवीक्विक लगने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। परिजन सीधे दूसरे अस्पताल दौड़े। जहां बच्चे का इलाज शुरू किया गया। तब जाकर बच्चा चुप हुआ। परिजनों ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया से शिकायत की है। लिखित शिकायत के आधार पर सीएमओ ने मामले में जांच का आदेश दिया है। सीएमओ का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अस्पताल से जवाब भी मांगा गया है।

ये भी पढ़ें:यूपी में घटी अजीब घटना, रात में अचानक से धंसी जमीन, घर के अंदर हो गया बड़ा गड्ढा
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |