यूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, आसपा के 45 विधानसभा प्रभारियों का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 45 सीटों पर प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया। माना जा रहा है कि यही प्रभारी आगे चल कर प्रत्याशी हो जाएंगे।

Chandrashekhar Azad s bold move
आसाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो)

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को बड़ा दांव खेला। यूपी की 45 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों का ऐलान कर दिया। बहुजन समाज पार्टी से छिटके दलित समाज के वोटों को अपने पक्ष में करने की मुहिम में चंद्रशेखर जुटे हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी भी चुनावों से पहले विधानसभा प्रभारियों का ऐलान करती रही है। प्रभारियों को ही बाद में टिकट देकर प्रत्याशी भी बनाया जाता रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा की तरह यह भी आसपा के भी यह प्रत्याशी ही हो सकते हैं। इन नामों में खास रणनीति भी दिखाई दे रही है। 45 में से एक भी सवर्ण नहीं है।

सोशल इंजीनियरिंग पर जोर

चंद्रशेखर आजाद ने इस लिस्ट के जरिए यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर ही आगे बढ़ेगी। प्रभारी बनाए गए नेताओं में एक भी ब्राह्मण, ठाकुर या सवर्ण जातियों से नहीं है। सभी नामदलित, ओबीसी और मुस्लिम समाज से हैं। केवल लखीमपुर खीरी की पलिया सीट पर सिख को प्रभारी नियुक्त किया है। पलिया इलाका सिख बहुल्य भी है। चंद्रशेखर ने 16 सीटों पर ओबीसी को मौका दिया है। 17 सीटों पर अनुसूचित जाति और 11 सीटों पर मुस्लिम समाज के लोगों को प्रभारी बनाया है।

आसपा के विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट

समाजवादी पार्टी के पीडीए पर ही फोकस

चंद्रशेखर आजाद की पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में 45 में 44 पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और मुस्लिम ही हैं। ऐसे में आसपा को आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ ही सपा के लिए भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है। चंद्रशेखर ने पिछले दिनों भाजपा को छोड़कर किसी के साथ भी गठबंधन का इशारा भी किया था। गठबंधन के लिए बातचीत से पहले ही इस ऐलान ने दबाव की राजनीति भी माना जा रहा है।

आसपा के विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट

पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक बिछाई बिसात

आसपा ने अपनी सूची में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक चुनावी बिसात बिछाई है। शामली की थाना भवन, मुजफ्फरनगर की चरथावल, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ कैंट से लेकर गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर और वाराणसी की रोहनिया जैसी महत्वपूर्ण सीटों के प्रभारी घोषित किए हैं।

सुरक्षित सीटों पर आसपा का ज्यादा जोर

आसपा की इस सूची में सुरक्षित सीटों पर खास जोर दिखाई दे रहा है। हापुड़, हाथरस, आगरा कैंट, टुंडला, श्रीनगर, हरगाँव, मिश्रिख, गोपामाऊ, भरथना, बांसगांव, सलेमपुर, मछलीशहर और जखनियां जैसी आरक्षित सीटों पर संगठन को धार देने के लिए प्रभारियों की नियुक्त कर दी है।

लिस्ट में पूर्व मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी भी

प्रभारियों की लिस्ट में पूर्व मंत्री के साथ पूर्व आईपीएस को भी स्थान दिया गया है। हाथरस (सुरक्षित) सीट पर पूर्व आईपीएस आदित्य प्रकाश वर्मा को प्रभारी बनाकर पार्टी ने उनके प्रशासनिक अनुभव को फायदा लेने की कोशिश की है। इसके साथ ही अलीगढ़ की छर्रा सीट पर पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह को जिम्मेदारी देकर राजनीतिक अनुवभ का फायदा उठाया है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी चुनाव के लिए चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दांव, आसपा के 45 विस प्रभारियों का ऐलान