मनबढ़ ने पहले धमकी दी फिर गुमटी में आग लगा दी

Feb 28, 2026 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - पीडीडीयू नगर के मुगलसराय में एक युवक ने चाय विक्रेता की दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, लेकिन दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक ने पहले भी धमकी दी थी।

मनबढ़ ने पहले धमकी दी फिर गुमटी में आग लगा दी

पीडीडीयू नगर, संवाददाता । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कस्बा चौकी के एलबीएस कटरा में शनिवार की भोर में एक मनबढ़ युवक ने चाय विक्रेता की दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान के धू-धूकर जलने और धुंआ उठते देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा हजारों का सामान और काउंटर जल कर राख हो गया। मनबढ़ युवक पहले आग लगाने की धमकी दे चुका था। भुक्तभोगी संतुमल की एलबीएस कटरा में चाय की दुकान है।

पीड़ित का कहना है कि पिछले महीने जनवरी की भोर में न्यू महाल इलाके में कतिपय युवक बेटे अजय की स्कूटी में आग लगा दी थी। घटना में एफआईआर दर्ज किए जाने,आरोपी को पकड़ कर थाने लाने और थोड़ी देर बाद आरोपी को छोड़ देने से पीड़ित परिवार दहशत में था। पीड़ित ने कई बार पुलिस से गुहार लगाई और मनबढ़ युवक का धमकी भरा पत्र जिसमें गाड़ी और दुकान फुंके जाने की बात लिखी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।