Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsYouth Assaulted by Villagers for Prohibiting Open Defecation in Mustard Field

खेत में शौच करने से मना करने पर पीटा
संक्षेप:
Chandauli News - नौगढ़ के गोलाबाद गांव में एक युवती ने सरसों के खेत में शौच करने से मना किया, जिसके बाद मनबढ़ युवक और उसकी महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। युवती घायल हुई और उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Feb 09, 2026 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव में सरसों के खेत में शौच करने से मना करने पर मनबढ़ युवक और उसके घर की महिलाओं ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि गोलाबाद गांव निवासी बहादुर प्रजापति सरसो की खेती किए है। गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए जा रही थी। इस पर उनकी पुत्री ने मना कर दिया। इससे नाराज महिलाएं और उसके घर के युवक ने युवती की पिटाई कर दी।
युवती ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




