Chandauli News: ग्राम प्रहरी पुलिस तक सूचना पहुंचाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

Chandauli News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया है। चंदौली पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बरेली कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

Chandauli News: ग्राम प्रहरी पुलिस तक सूचना पहुंचाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब उनका मानदेय 2500 प्रतिमाह से बढ़ाकर 3500 रुपय प्रतिमाह कर दिया गया है। इस क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें बरेली में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मौजूद राज्यसभा सांसद साधना सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह सहित एसपी आकाश पटेल एवं अन्य पुलिस अधिकारियों, सभी थानों से जुड़े ग्राम चौकीदारों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और देखा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम प्रहरियों के मानदेय में की गई वृद्धि उनके योगदान के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह निर्णय ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने एवं पुलिस व्यवस्था में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। एसपी ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस एवं ग्रामीण जनता के बीच संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करते हैं। गांवों में घटित होने वाली घटनाओं, सामाजिक तनाव, आपसी विवादों, त्योहारों एवं अन्य आयोजनों के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं के संबंध में उनकी स्थानीय जानकारी पुलिस की कार्य योजना को प्रभावी बनाने में सहायक होती है। इस मौके पर एएसपी सदर विक्रम दहिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsचंदौलीChandauli News: ग्राम प्रहरी पुलिस तक सूचना पहुंचाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका