स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडभ्डीयू रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दौरान मिशन

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडभ्डीयू रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दौरान मिशन लाइफ के तहत सोमवार को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।इस दौरान मंडल के पीडीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी एवं अनुग्रह नारायण रोड सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों के मध्य विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर “अपनी पानी की बोतल साथ रखें” संदेश प्रसारित किया गया। यात्रियों को इको फ्रेंडली एवं पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में रेलकर्मियों के लिए पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दैनिक कार्यप्रणाली में पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त पीडीडीयू कॉलोनी क्षेत्र में भी जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए तथा उपस्थित लोगों से स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक सहभागिता दर्ज की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


