Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsWorld AIDS Day Awareness Rallies and Programs Organized in Chanduali District
एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव

एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव

संक्षेप:

Chandauli News - चंदौली, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों पर

Dec 02, 2025 12:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

चंदौली, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को जिले के विभिन्न जगहों पर रैली निकालने के साथ ही संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नर्सिंग के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य शिक्षण की विविध विधाओं के माध्यम से जनसमूह को एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूक किया। वहीं नाटक के जरिए एचआईवी परीक्षण, रोकथाम और समयबद्ध उपचार की अनिवार्यता के बारे में प्रेरित किया। विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बीएससी एवं एएनएम प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने नाट्याभिनय, संवाद-प्रस्तुति एवं स्वास्थ्य शिक्षण की विविध विधाओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को एचआईवी एवं एड्स के प्रति वैज्ञानिक जागृति, निवारक उपायों एवं सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश प्रदान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुत कर इस रोग के संक्रमण-चक्र, मिथ्या धारणाओं तथा सामाजिक कलंक को प्रभावपूर्ण तरीके से उजागर किया। साथ ही एचआईवी परीक्षण, रोकथाम एवं समयबद्ध उपचार की अनिवार्यता के प्रति सचेष्ट भी किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जन स्वास्थ्य कार्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी समुदायों में एड्स के संबंध में वैज्ञानिक चेतना का प्रसार करने के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन एचआईवी एवं एड्स उन्मूलन की सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डॉ. धनंजय सिंह, आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शुभम सिंह, डॉ. दिव्यांगी सिंह, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जेनेट जे, उप-प्राचार्य प्रदीप गर्ग, असिस्टेंट नर्सिंग प्रोफेसर अनुराधा प्रजापति एवं किशनू झा मौजूद रहे। दूसरी तरपह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें अभिषेक नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वहीं सीएमओ सभागार में एडीशनल सीएमओ डॉ. गुलाब वर्मा की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दूबे, डॉ. कल्पना, एडीशनल एसपी अभिषेक सिंह, टीबी-एचआईवी कोर्डिनेटर, सभी एनटीईपी, एसटीआई, एआरटी एवं आईसीटीसी स्टाफ और यूपीएनपी प्लस टीआई के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में जिले के एआरटी सेन्टर पर कुल 884 एचईवी के मरीज दवा ले रहे हैं।