ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीकार्यकर्ताओं को संगठित व सशक्त रहने की जरूरत

कार्यकर्ताओं को संगठित व सशक्त रहने की जरूरत

चंदौली। जिला व शहर कांगे्रस कमेटी के साथ ही फ्रंटल संगठनों की संयुक्तबैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव वाजीराव...

कार्यकर्ताओं को संगठित व सशक्त रहने की जरूरत
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 17 Jun 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदौली। जिला व शहर कांगे्रस कमेटी के साथ ही फ्रंटल संगठनों की संयुक्त बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव वाजीराव खाडे ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित व सशक्त रहने के साथ ही पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। ताकि सरकार से पीड़ित आवाम तक मदद पहुंचायी जाय सके। आज जन कल्याण को लेकर भाजपा सरकार शिथिल व उदासीन है। किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। आपराधिक वारदातों से समाज में अराजकता कायम है। लोग डरे-सहमे हैं। बावजूद इसके सरकार झूठ का पुलिंदा बांधने में व्यस्त है। सरकार की कथित नीतियों के कारण देश में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। सरकार खाद्य पदार्थों की जमाखोरी करने वालों के पक्ष में खड़ी है। इस दौरान प्रदेश महासचिव मकसूद खान, प्रदेश सचिव सरिता पटेल, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें