बस में सवार हो रही महिला की युवती ने उड़ाया 50 हजार

Apr 07, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित बस स्टैंड पर बस में सवार हो रही

बस में सवार हो रही महिला की युवती ने उड़ाया 50 हजार

चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित बस स्टैंड पर बस में सवार हो रही महिला के बैग से एक युवती 50 हजार की गड्डी उड़ा दी। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी युवती को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस पीड़िता के बयान पर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।क्षेत्र के बैरी गांव निवासी स्व. गजानंद तिवारी की पत्नी मीनू त्रिपाठी मंगलवार की दोपहर तीन चकिया स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपए बैग में रखकर बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान वह जैसे ही बस में सवार होने लगी, पीछे से साड़ी पहने एक युवती ने धक्का देकर मिहला की बैग से 50 हजार की गड्डी निकालकर बस से उतरकर भागने लगी।

इसकी जानकारी जैसे ही पीड़ित महिला को हुई शोर मचाने लगी। वही भाग रही साड़ी पहने युवती की तरफ इशारा करने लगी। आसपास के लोगों ने युवती को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पैसा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवती के पास से पैसे बरामद कर लिए गए है। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।