फरक्का एक्सप्रेस में सवार महिला ने प्लेटफार्म पर ही पुत्र जना
Chandauli News - पीडीडीयू जंक्शन पर एक महिला ने प्रसव पीड़ा के चलते अपने पति के साथ ट्रेन से उतरने के बाद आरपीएफ महिला जवानों और चिकित्सकों की मदद से पुत्र को जना। प्रसव के दौरान महिला का दर्द बढ़ा, लेकिन जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आरपीएफ टीम ने तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की थी।

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शनिवार की देर शाम प्रसव पीड़िता ने आरपीएफ महिला जवानों और चिकित्सकों की देखरेख में पुत्र को जना। महिला अपने पति के साथ डाउन की फरक्का एक्सप्रेस से पटना जा रही था। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर स्टेशन पर उतर गई। इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ महिला टीम अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि महिला को तेल दर्द के बाद प्रसव हो गया। हालांकि कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बिहार पटना जिले नैतोल थाना क्षेत्र के पकौरा गांव निवासी मुकेश बिंद मेहनत मजदूरी करता है। वह डाउन की फरक्का एक्सप्रेस से अपनी 27 वर्षीय पत्नी को लेकर शाहबगंज स्टेशन से लेकर घर लौट रहा था।
बीते शनिवार की देर शाम ट्रेन जैसे ही पीडीडीयू जंक्शन के समीप पहुंची प्रसव पीड़िता को तेज दर्द उठने लगा। इससे मुकेश अपनी पत्नी को लेकर प्लेटफार्म संख्या दो पर उतर गया। तेज दर्द होने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ मेरी सहेली टीम उप निरीक्षक सरिता गुर्जर,उप निरीक्षक राहुल कुमार साथ सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह आदि पहुंच गए । इसके बाद लोको अस्पताल में सूचना देकर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जवान जुट गए। लेकिन प्रसव पीड़िता का दर्द बढ़ने पर प्लेटफार्म पर ही लोको अस्पताल के महिला चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि महिला प्रसव के बाद स्वस्थ हैं। उपचार के बाद घर के लिए रवाना करा दिया गया। अभियान चलाकर 87 वाहनों का किया चालान चंदौली। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शनिवार को यातायात एवं थाने की पुलिस टीम ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी, पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 87 वाहनों का चालान करते हुए एक लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन करने के लिए आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




