ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स टीम का हुआ स्वागत

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स टीम का हुआ स्वागत

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का मशाल लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे खिलाड़ियों को मंगलवार को सकलडीहा के।लिए रवाना किया गया। चंदौली से चलकर सकलडीहा...

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स टीम का हुआ स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीTue, 09 May 2023 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सकलडीहा, हिन्दुस्तान सम्वाद

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का मशाल लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे खिलाड़ियों को मंगलवार को सकलडीहा के।लिए रवाना किया गया। चंदौली से चलकर सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा पर खेलो इंडिया खेलो की जागरूकता रैली का स्वागत जिला विद्द्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रकाश एव प्रभारी प्रधानाचार्य कमला पति पांडेय ने माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला विद्द्यालय निरीक्षक डॉ जय प्रकाश ने कहा की खेलो इंडिया खेलो के जागरूकता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के बीच खेल की प्रतिस्पर्धा के लिये जागृत करके खेल को बढ़ावा देना है। खेल के माध्यम से शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक विकास होता है इस जागरण रैली के द्वारा पूरे जनपद में अभिभावकों एवम छात्र छात्राओं के बीच खेल के महत्व को बताना है। खेल अधिकारी ने कहा कि यह रैली विभिन्न विद्यालय से जिले के अंदर एक क्रांति लाना है। सर्वप्रथम रैली के सकलडीहा इंटर कालेज पर उपस्थित होने पर पूरी टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद मशाल के माध्यम से रैली को आगे रवाना किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा तालियों से स्वागत किया गया।इस अवसर पर सत्यमूर्ति ओझा, घनश्याम त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, देवचन्द्र राम, विनोद पाठक, घनश्याम गुप्ता, मनोज यादव, अशोक यादव, दिलीप सोनकर, त्रिभुवन सिंह ,वंशराज, गिरीश, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।जिलाविद्द्यालय निरीक्षक ने विद्यालय में कक्षाओं का भी निरीक्षण किया इंटर व हाईस्कूल में छात्र छात्राओं को भी पढ़ाया सवाल जवाब भी किये छात्र छात्राओं के द्वारा काफी उत्साह से जबाब भी दिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें