आसमान में छाए बादल, उमस बढ़ी

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पीडीडीयू नगर में मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। तीखी धूप और बादल के चलते उमस बढ़ गई है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। बिजली कटौती भी लोगों के लिए समस्या बन गई है। सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आसमान में छाए बादल, उमस बढ़ी

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में इधर दो सप्ताह से अधिक समय से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। कभी तेज आंधी और बारिश तो कभी तीखी धूप हो रही है। इससे लोग परेशान होने के साथ ही बीमार भी हो रहे हैं। सोमवार को जहां दिनभर तीखी धूप और गर्मी ने बेहाल किया तो वहीं मंगलवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल हैं। धूप छाव से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बादल छाने से धूप का कम असर कम होने से तपिश से राहत मिली लेकिन उमस से हर कोई परेशान दिखा। इसी में ओवरलोड के चलते हो रही बिजली कटौती से भी उपभोक्ता जूझ रहे हैं।

वहीं मौसम में हो रहे बदलाव से लोग बीमार भी तेजी से हो रहे है। राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके चतुर्वेदी का कहना है कि डायरिया, पेट दर्द, आंखों में जलन और बुखार से पीड़ित होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।