बूदाबांदी से फसल की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित

Apr 08, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - मौसम का रुख बदलने से किसान चिंतित, खेतों में पककर तैयार हो चुकी है फसल मौसम का रुख बदलने से किसान चिंतित, खेतों में पककर तैयार हो चुकी है फसल मौसम का

बूदाबांदी से फसल की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित

पीडीडीयू नगर, हिटी। मौसम का मिजाज इधर कई दिनों से बिगड़ा हुआ है। इससे खेती किसानी प्रभावित हो रही है। बुधवार की सुबह फिर अचानक आसमान में बादल छा गए और हल्की बूदाबांदी हुई। जिससे लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। कारण कि इस समय गेहूं से लेकर अन्य फसलों की कटाई-मड़ाई का काम चल रहा है। इससे खेती का काम भी पिछड़ने के साथ ही फसल की पैदावार पर भी असर पड़ने का भय किसानों को सता रहा है। गेहूं, जौ के साथ दलहनी और तिलहनी फसलें पक चुकी है। उनकी कटाई का कार्य जिले में तेजी से शुरू हो चुका है।

किसानों का कहना है कि फसलें पक चुकी हैं ऐसे में किसान मौसम को लेकर परेशान है। मंगलवार की रात तेज हवा चलने से खेतों में काटकर छोड़ी गई फसल भी उड़ गई। वहीं बुधवार को सुबह अचानक बादल छाने से फिर मौसम में बदलाव आ गया। इस दौरान पीडीडीयू नगर सहित नियामताबाद, सकलडीहा, शहाबगंज, चकिया, शिकारगंज, नौगढ़ सहित कई इलाकों में हल्की बूदाबांदी हुई। जिससे खेतों में तैयार फसलों के नुकसान होने की आंशका बढ़ गई है। किसान खेतों में काटकर रखी गई फसल को पालीथिन और तिरपाल से ढंककर बचाने का प्रयास करते दिखे।आसमान में बादल छाने और सुबह हल्की बूदाबांदी होने गर्मी और धूप से लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को राहत रही। वहीं किसान मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से परेशान हैं। इधर, बारिश का असर ईंट भट्ठा कारोबार पर भी पड़ रहा है। तेज हवाओं और पानी के कारण भट्ठों पर तैयार की गई कच्ची ईंटें खराब हो रही हैं। जिससे भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। कई स्थानों पर ईंटें टूटकर खराब हो गईं। जिससे उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होने लगी है। भट्ठा मालिकों का कहना है कि इस तरह के अचानक मौसम परिवर्तन से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।