जल निगम की पाइप टूटी, विभाग बेफिक्र

Jan 12, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share Share
Follow Us on

Chandauli News - सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बार-बार टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। पिछले दो हफ्तों से काली माता मंदिर के पास पानी की आपूर्ति ठप है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। व्यापारी ठेकेदार की मनमानी पर आक्रोशित हैं।

जल निगम की पाइप टूटी, विभाग बेफिक्र

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बार बार बाधित हो जा रही है। बीते दो सप्ताह से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गया था।

मरम्मत के बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं को दूषित और दुर्गंध भरा पानी सप्लाई होने से लोग बीमार हो रहे है। बीते दो सप्ताह से काली माता मंदिर के समीप सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की ओर से ठेकेदार की मनमानी ढंग से कार्य करने पर आक्रोश जताया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मेनरोड पर टूटी पाइप का कार्यदायी संस्था की ओर शीघ्र मरम्मत कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।