स्टार्टर के अभाव में एक साल से शोपीस बना जल निगम का ट्यूबवेल
Chandauli News - सकलडीहा क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। बिजली कटौती और जल निगम के टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। टिमिलपुर में ट्यूबवेल का स्टार्टर नहीं होने से समस्या गहराई है। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है।

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में सकलडीहा क्षेत्र में पानी का भी संकट गहराने लगा है। बिजली कटौती और जल निगम के टैंक से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। इसी में टिमिलपुर में लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर नहीं होने से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं कराया गया। जिसे लेकर कस्बावासियों में भारी आक्रोश है।
जल निगम की ट्यूबवेल की स्थिति
सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में जलनिगम की दो ट्यूबवेल लगे है। जिससे सकलडीहा कस्बा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर, दुर्गापुर और ईटवा गांव के करीब पचास हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर पेयजल की आपूर्ति होती है। बीते दो साल पूर्व जलनिगम की प्रथम ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण बंद हो गया था। व्यापारियों के हो हल्ला के बाद एक साल बाद मोटर लगाई गई, लेकिन स्टार्टर नहीं लगाया गया।
पानी की आपूर्ति में देरी
वहीं दूसरे ट्यूबवेल से कम पानी आने के कारण टंकी को भरने में छह से आठ घंटा लग जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दस से पंद्रह मिनट ही पानी मिल पाता है। ऐसे में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से स्टार्टर लगवाकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


