हाटा में आधा दर्जन हैंडपंप खराब, पेयजल की समस्या बढ़ी

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के हाटा ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक

हाटा में आधा दर्जन हैंडपंप खराब, पेयजल की समस्या बढ़ी

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के हाटा ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

हैंडपंपों की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार डीह बाबा स्थल के पास लगा सरकारी हैंडपंप पिछले दो माह से खराब है। वहीं महेंद्र चौबे और धीरज चौहान के घर के समीप स्थापित हैंडपंप करीब चार माह से बंद पड़े हैं। इसके अलावा गांव के अन्य मोहल्लों में लगे कई हैंडपंप भी खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीण मंगल कुमार, सुरेश कुमार, सूर्य नारायण, ओमप्रकाश, सेचन और सोनू कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में हैंडपंप खराब होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते हैंडपंपों की मरम्मत करा दी जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने सभी खराब हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है। हाटा ग्राम पंचायत की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीणों ने हैंडपंपों की मरम्मत की मांग क्यों की?
ग्रामीणों ने पीने के पानी की परेशानी के कारण हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli Newsहाटा में आधा दर्जन हैंडपंप खराब, पेयजल की समस्या बढ़ी