ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीपुलिस और पीआरडी जवानों को दिलाई मतदान की शपथ

पुलिस और पीआरडी जवानों को दिलाई मतदान की शपथ

चहनिया। हिन्दुस्तान संवाद विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए बुधवार...

पुलिस और पीआरडी जवानों को दिलाई मतदान की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 20 Jan 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चहनिया। हिन्दुस्तान संवाद

विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए बुधवार को समाजसेविका और स्वीप आईकान डॉ सरिता मौर्य ने बलुआ थाने में विधान सभा 2022 चुनाव के मद्देनजर फार्म 12 के नियमानुसार शपथ दिलाई। इसमें बलुआ एसओ मिथिलेश तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों और पीआरडी के जवानों ने मतदान के लिए शपथ ली। इस दौरान समाजसेविका डॉ सरिता मौर्य ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान ही स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है। मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संकल्पित होकर शत प्रतिशत मतदान के लिए तैयार रहना है। फार्म 12 के तहत कोई भी कर्मचारी जहां ड्यूटी पर तैनात है वहीं से वोट डाल सकते है। अधिक से अधिक और भयमुक्त मतदान हो, बिना किसी लालच में आए मतदान करने की जरूरत है। बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस तैयार है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालो की खैर नही है। अराजकतत्वों को चिहि्नत किया जा रहा है। इस दौरान एसआई मुन्ना राम, एसआई जय प्रकाश यादव, एसआई रमाशंकर राय, बंटी सिंह, अभिषेक पाल, प्रिंस सिंह, देवेंद्र यादव, बिरेन्द्र यादव आदि दर्जनों पुलिस कर्मी और पीआरडी के जवान मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें