एसआईआर के महत्व को छात्राओं को समझाया, दिलाया संकल्प
Chandauli News - नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण
नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, नव पंजीकृत मतदाताओं और शिक्षकों को मतदाता सूची अपडेट, नामांकन, संशोधन तथा डिजिटल मतदान व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी गई। आयोजन में युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम सही तरीके से दर्ज कराने और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। मुख्य वक्ता विधानसभा निर्वाचन अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी चकिया विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि एसआईआर अभियान केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे अहम नींव है।
उन्होंने कहा कि सही और वर्तमान मतदाता सूची होने से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और मजबूत बनती है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को ईसीआई ऐप्स पर फार्म-6 (नए मतदाताओं के लिए), फार्म-7 (नाम हटाने के लिए), फार्म-8 (संशोधन हेतु) तथा फार्म-8A (स्थानांतरण हेतु) भरने की विधि भी समझाया। स्वीप आइकॉन एवं वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि जैसे पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। वैसे ही जागरूक मतदाता लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। जागरूकता अभियान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए छात्रों से इसे आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की अपील किया। इस मौके पर कृष्णचन्द्र श्रीवास्तव मौजद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




