Chandauli News: सीसी रोड काट देने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Chandauli News: बबुरी क्षेत्र के दिघवट गांव में सीसी रोड बीते बुधवार की देर रात काट देने से दिखा रोष सीसी रोड काट देने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन सीसी रोड का

Chandauli News: बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दिघवट गांव में सीसी रोड को बीते बुधवार की देर रात काट दिया गया,जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी वाहन सवारों को हुई। ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पोर्टल एवं थाने में शिकायत दर्ज कराया। वही विरोध प्रदर्शन कर मामले की जांच और कार्रवाई करने की मांग की। चेताया जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीण गौरव चौबे ने बताया कि उनके घर तक जाने वाली सीसी सड़क को कुछ लोगों ने बीते बुधवार की रात काट दिया। इसकी जानकारी रात में घर लौटते समय हुई।
इसके बाद उन्होंने अस्थायी रूप से रास्ता पर मिट्टी भरकर किसी तरह घर पहुंचे, लेकिन सुबह दोबारा मौके पर पहुंचे तो सड़क को फिर से गहराई तक काटा हुआ मिला। इससे उनके परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रभूषण चौबे ने कहा कि यह सार्वजनिक मार्ग है, जिससे प्रतिदिन काफी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आनंद कुमार चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर सड़क काटकर ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। रविकांत कुशवाहा ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग लगभग आधे गांव के लोग करते हैं। सड़क कटने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही है। विरोध करने वालों में सुनील चौबे, रामाश्रय कुशवाहा, पतलू चौबे, बबलू चौबे और राजिंद्र चौबे मौजूद रहे। बबुरी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


