ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mar 14, 2026 12:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चंदौली
share

Chandauli News - सकलडीहा के ताजपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से जल गया है। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने नई ट्रांसफार्मर लगाने और उसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की, चेताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरेंगे।

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा क्षेत्र के ताजपुर में बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ग्रामीणों की ओर से ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया। जिसे लेकर के ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है। चेताया कि जल्द इसकी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली की बिल बढ़ रही है। बिजली का भुगतान भी किया जा रहा है। इसके बाद भी बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है।

बीते एक सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। अंधेरे और गर्मी में ग्रामीण रात बिताने को विवश हो रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं की ओर से शिकायत ऑनलाइन की गई है। विभागीय अधिकारी लगाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसके बाद भी अब तक नहीं लगाया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में सुभाष पांडेय, सतीश, बृजेश यादव, प्यारे चौहान, सुनील चौहान, लच्छन चौहान, महेंद्र चौहान, तेजू यादव, मुंशी चौहान, तुलसी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।